बीकानेर। बीकानेर .जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के बीकानेर आगमन पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक भंवर पुरोहित ने नेतृत्व में सर्किट हाउस में कर्मचारियो द्वारा मंत्री का स्वागत सत्कार एवं सम्मान किया गया। संमिति के संयोजक भंवर पुरोहित एवं मजदूर नेता लेखराज सारण द्वारा मंत्री श सुरेश सिंह रावत को साफा पहनाकर इंदिरा गांधी नहर परियोजना के स्वर्ण जयन्ति पर प्रकाशित पुस्तिका मरू गंगा भेंट करते हुए नहर निर्माण में मजदूर-कर्मचारी एवं अभियंताओं की भूमिका से अवगत कराया गया तथा वर्तमान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में इंदिरा गांधी नहर के निर्माण एवं विकास के कार्यों की प्रसंसा करते हुए तथा राज्य के बजट में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के निर्माण, रखरखाव एवं संचालन के लिए पर्याप्त बजट आवटित करने पर मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री को हार्दिक धन्यवाद दिया गया। पुरोहित ने मंत्रालयिक संवर्ग में संस्थापन अधिकारी के ग्रेड पे बढोतरी के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए संस्थापन अधिकारी से उच्च पद वरिष्ठ संस्थापन अधिकारी का पद सृजित करने का निवेदन किया गया। पुरोहित ने ई फाईल व्यवस्था में सुचारू रूप से राज कार्य के संचालन हेतु ई फाइल व्यवस्था हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई जिसे त्वरित गति से राज कार्य का संचालन हो सके। इस अवसर पर बीकानेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, समिति के अध्यक्ष हितेश अजवानी, महामंत्री गुरूविन्द्र सिह, संयज स्वामी, सविता पुरोहित, अशोक रंगा, जेठमल सोलंकी ने मंत्री महोदय का माल्यापर्ण कर शाल ओढाकर स्वागत सत्कार किया तथा वर्तमान सरकार द्वारा जल संरक्षण किये जा रहे कार्यो हेतु आभार व्यक्त किया गया। संघर्ष समिति के भंवर लाल शर्मा, बसन्त हजरती, प्रदीप गहलोत, राजेन्द्र चौहान, रघुवीर सिंह, टिंकेश शर्मा, प्रमोद दीवान, सुनील सिह, मोहित खोईया, राजूपाल, अमजद खान, आदि ने भी माननीय मंत्री महोदय का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित के नेतृत्व में जल संसाधन , मंत्री सुरेश सिंह रावत का किया स्वागत
ram


