नई दिल्ली। वीवो ने भारत में आज अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने अपनी V सीरीज के तहत पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने Vivo V70 FE के नाम से पेश किया है। डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में काफी शानदार फीचर्स ऑफर कर रहा है जहां एक बड़ी OLED डिस्प्ले, 200-मेगापिक्सल कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।
इतना ही नहीं इस फोन में पावरफुल MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट भी मिल रहा है जिसके साथ कंपनी ने AI-बेस्ड कुछ इमेजिंग फीचर्स और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का भी दावा किया है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें…
Vivo V70 FE की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो वीवो के इस डिवाइस की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। जबकि डिवाइस के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। फोन को आप Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर में खरीद पाएंगे। फोन की पहली सेल Amazon और Vivo India की वेबसाइट पर 9 अप्रैल से शुरू होगी।
Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन HDR10+ सपोर्ट करता है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिल रहा है। इसके साथ फोन में 12GB तक की LPDDR5 RAM और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।
Vivo V70 FE के कैमरा स्पेक्स
Vivo V70 FE में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जो इसे काफी ज्यादा खास बना देता है। साथ ही फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मिल रहा है। फोन में दूसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ भी 50-मेगापिक्सल का कैमरा है। हैंडसेट में AI Magic Weather, AI Magic Landscape और AI Four-Season Portrait जैसे कई खास फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन में 7,000mAh बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।



