भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री को उनके संन्यास की घोषणा के बाद शुभकामनाएं दी। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि, सुनील छेत्री ने 19 साल के शानदार करियर पर ब्रेक लगाने का ऐलान किया है। 6 जून को 39 वर्षीय खिलाड़ी अपना अंतिम मैच कोलकाता में कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलेंगे।
विराट कोहली और सुनील छेत्री एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों के बीच दोस्त, भाई का रिश्ता है। सुनील को कई बार आईपीएल में आरसीबी के कैंप में भी देखा गया। जहां वो कोहली के साथ कई बार मस्ती करते हुए भी दिखते हैं। वहीं उनके संन्यास पर विराट कोहली ने अपना रिएक्शन दिया है। सुनील छेत्री ने संन्यास के ऐलान के दौरान जो वीडियो शेयर किया उस पर कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे भाई, आप पर गर्व है।’

सुनील छेत्री के संन्यास पर विराट कोहली का कमेंट, लिखा- ‘आप पर गर्व है भाई’
ram