लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दो सितंबर से भारतीय जनता पार्टी को जन जन से जोड़ने के लिये व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कराये जाने की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश में भी एक सितंबर को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान के लिये एक कार्यशाला का उदघााटन करेंगे। भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सितंबर को काशी में करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को आमजन से बातचीत करने के गुर सिखाएंगे। यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने देते हुए कहा कि इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी हिस्सा लेंगे।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश टीम के पदाधिकारियों के अलावा भाजयुमो के नेता हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में पार्टी का पूरा फोकस बूथ स्तर पर है। पार्टी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। इस कार्यशाला में सदस्यता अभियान की रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी रणनीति के अनुसार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सदस्य बनाएंगे। सबसे अधिक सदस्य बूथ स्तर पर जोड़ने के निर्देश रहेंगे।

Uttar Pradesh BJP सदस्यता अभियान के सहारे बूथ को देगी मजबूती
ram


