जयपुर। केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को कोटपूतली-बहरोड़ के गांव काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री मेघवाल ने नेता प्रतिपक्ष जूली की माता जी को दी श्रद्धांजलि
ram


