चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि हम सभी लोकतांत्रिक महत्व को समझें और लोकतांत्रिक महत्व को सुदृढ़ करने वाली अवधारणा व गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। हम सभी चिंतन, मनन करें और लोकतांत्रिक गतिविधियों को बढ़ावा दें। मतदाता सूची में नए लोगों को जोड़ें और समस्त निर्वाचन गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाते हुए वोटर लिस्ट को अपडेट करें। हम जेंडर गैप को कम करें।
उन्होंने कहा कि हम सभी निर्वाचनों की गंभीरता को समझते हुए मिलकर काम करें। सभी निर्वाचनों में सहयोगी की भूमिका निभाते हुए सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने उपस्थितों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान की शपथ दिलाई तथा उपस्थितों ने हस्ताक्षर अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर कर आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प लिया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी व 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की।
कार्यक्रम में गणपति चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र चैतन्य टुहानिया ने ‘वोट देण चाल्या‘ गीत, आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने आदियोगी थीम पर योग प्रस्तुति व केन्द्रीय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी।
प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान प्रशिक्षु आरएएस साक्षी पुरी, डॉ रविंद्र बुडानिया, डॉ प्रशांत शर्मा, भू- अभिलेख निरीक्षक शिव प्रकाश शर्मा, एएसओ विक्रम गुर्जर, डॉ शांतनु डाबी, जिला स्वीप कॉर्डिनेटर रमेश सिसोदिया, अरुण टुहानिया, भंवरलाल सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन डॉ सरोज हारित ने किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा सहित अतिथियों ने प्रकाश चंद सैनी, नरेश कुमार, रामकृष्णा, तिलोका राम, सुनिल कुमार, शुभकरण शर्मा, प्रमोद कुमार सेवदा, अशोक कुमार शर्मा, अशोक जाखड़, अनिल सिंह, पवन सिंह, संदीप कुमार, कमलाराम मीणा, सुशील कुमार, विनोद कुमार, नाथूराम माहिल, बाबूलाल रेगर, विजय कुमार, विक्रम सिंह, सहाबुद्दीन कलाल, मुरलीधर रेगर, सोमेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, जयकरण सैनी, रजनीश सहारण, श्रवण कुमार गुर्जर, वंदना प्रजापत, डॉ मूलचंद, प्यारेलाल भाकर, राकेश कुमार, रोशन राम, पदमसिंह मीणा, डॉ अनिल कुमार सैनी सहित कार्मिकों को निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति- पत्र भेंट कर सम्मानित किया एवं उर्वशी, योगेश, भावना आदि नवमतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण किया।



