उद्धव बोले- बीजेपी वोट चुराने के बाद उम्मीदवार चुरा रही

ram

मुंबई। शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महायुति पहले वोट चुराती थी अब उम्मीदवार चुरा रही है। देश में ऐसा माहौल हो गया है जैसे लोकतंत्र पर भीड़तंत्र का कब्जा हो। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को महायुति के 68 उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने के मामले में कही। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे 20 साल बाद शिवसेना भवन पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने पार्टी मेनिफेस्टो भी रिलीज किया। वहीं, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वर्ली में एक रैली में कहा कि हम बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें देश से बाहर निकालेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि देश की मुंबई को एक ऐसा मेयर मिले जो मराठी और हिंदू हो।

सीएम बोले- मुंबईकर भाषा विवाद नहीं विकास चाहते हैं
फडणवीस ने भाषा विवाद की आलोचना करते हुए कहा कि कोई भी मुंबई को राज्य के बाकी हिस्सों से अलग नहीं कर सकता और मुंबईकर विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुंबई और उसके लोगों के बारे में है, जो जाग गए हैं और प्रगति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले BMC को नियंत्रित करते थे, उनकी निष्क्रियता के कारण हजारों मिल मजदूरों को शहर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उद्धव ठाकरे ने कहा- जहां उम्मीदवार निर्विरोध जीते वहां दोबारा चुनाव हो
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को मांग की कि जिन नगर निगम चुनावों में उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं, उन्हें रद्द किया जाए और इन वार्डों में फिर से चुनाव शुरू किए जाएं। उधर, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बीजेपी और शिवसेना के 32 उम्मीदवारों को निर्विरोध जीतने के बाद शिवसेना (UBT) और MNS ने भी चुनावों में धांधली का आरोप लगाया। शिवसेना (UBT) के ठाणे प्रमुख केदार दिघे ने कहा कि पूरे राज्य में नगर निगम चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए 68 उम्मीदवारों में से, चौंकाने वाले 47 प्रतिशत (32 उम्मीदवार) अकेले ठाणे जिले के हैं। उन्होंने परिणामों की वैधता पर सवाल उठाते हुए इस घटना को चुनाव इतिहास में बड़ी साजिश बताया। उन्होंने आगे तर्क दिया कि एक भी उम्मीदवार होने पर भी, मतदाताओं को नन ऑफ द अबव (NOTA) विकल्प प्रदान किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *