गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में दो साल के बच्चे की मौत

ram

गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए ने दो साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम गरमली गांव के पास हुई। उन्होंने बताया, पीड़ित चिराग दाहोद का रहने वाला था और उसके पिता खेतिहर मजदूर थे। तेंदुए ने चिराग पर उस समय हमला किया, जब वह खेल रहा था। अधिकारी के अनुसार, तेंदुआ चिराग को लेकर भागने लगा। जब चिराग का पिता उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ा, तो उसने बच्चे को नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वह गिर पूर्व वन प्रभाग का हिस्सा है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *