कैलिफोर्निया के ओकलैंड में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

ram

अमेरिका के ओकलैंड में शनिवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया पुलिस ने यह जानकारी दी। ओकलैंड पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि अधिकारियों को पूर्वी ओकलैंड के आवासीय क्षेत्र में 83वें एवेन्यू के 1600 ब्लॉक में हुई इस घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली, जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि कई लोगों के बीच बहस हो रही थी। उसने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर गोलीबारी कर दी और वह एक वाहन से मौके से फरार हो गया। ओकलैंड 4,00,000 की आबादी वाला शहर है, जो अपराध और जन सुरक्षा की समस्या से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *