धौलपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज जिले के 1050 बूथों पर पल्स पोलियो अभियान का आगाज किया जाएगा। जिला स्तर पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी जिला अस्पताल में अभियान का शुभारम्भ करेंगे। अभियान के दूसरे व तीसरे दिन घर-घर दस्तक देकर नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि धौलपुर जिले में 0 से 5 वर्ष के लगभग 2 लाख 9 हजार 64 बच्चों को 30 जून से लेकर 2 जुलाई के मध्य तीन दिन की अवधि में पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। हाई रिस्क एरिया, ईट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों पर विशेष फोकस रहेगा। अभियान की सफलता के लिए जिले भर में कुल 1050 बूथ बनाए गए है। 21 ट्रांजिट टीम तथा 18 मोबाइल टीम भी बनाई गई। अभियान की सफलता के लिए 156 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए है।
दो बूंद हर बार,पोलियो पर जीत रहे बरकरार, नौनिहालों को आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
ram