यूक्रेन को हथियार सप्लाई रोके जाने से ट्रम्प नाराज

ram

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने नाराजगी जताई है। रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने ट्रम्प को बताए बिना सप्लाई पर रोक लगा दी थी। इस फैसले से हैरान ट्रम्प ने सोमवार को यूक्रेन को दोबारा हथियार भेजने का आदेश दे दिया है। पिछले हफ्ते पेंटागन ने ऐलान किया था कि अमेरिका यूक्रेन को कुछ जरूरी हथियार जैसे एयर डिफेंस मिसाइलें, प्रिसिशन गाइडेड आर्टिलरी, पैट्रियट और हेलफायर मिसाइलें देना फिलहाल रोक रहा है। इसके पीछे कारण बताया गया कि अमेरिका के अपने स्टॉक में इन हथियारों की कमी हो गई है। जिस पर अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने साइन किए थे। लेकिन ट्रम्प को इस फैसले की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। AP की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इसे व्हाइट हाउस से बात किए बिना लिया गया कदम बताया।

यूक्रेन की सैन्य मदद करने वाला सबसे बड़ा देश अमेरिका
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से जंग जारी है। अमेरिका यूक्रेन को सैन्य मदद देने वाला सबसे बड़ा इकलौता देश है। अमेरिका ने जंग शुरू होने के बाद से यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर, रडार, टैंक और कई एंटी रडार हथियार दिए हैं। यूक्रेन ने अमेरिका और यूरोप से और सैन्य सहायता मांगी थी। जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन को अपने हवाई रक्षा प्रणाली और ड्रोन उत्पादन बढ़ाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *