जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह ऱाठौड़ की श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा सोमवार 17 फरवरी, 2025 को पांच्यावाला स्थित राम विहार में होगी।उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण सिंह राठौड़ का हाल ही आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम समेत राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, भाजपा के केंद्रीय और स्थानीय नेताओं और अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ की श्रद्धांजलि सभा 17 फरवरी को
ram