बालोतरा। जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने बताया कि विभागीय राजस्व लक्ष्य की पूर्ति को लेकर यात्री वाहन एवं भार वाहनों के बकाया कर एवं वर्ष 2025-2026 का अग्रिम कर जमा करवाने के संदर्भ में राजकीय अवकाश के दिनों में भी परिवहन कार्यालय खुला रहेगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-2026 में भार वाहनों के अग्रिम कर जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 थी, अब 31 मार्च 2025 तक 1.50 प्रतिशत पेनल्टी के साथ कर जमा हो रहा है। 31 मार्च के पश्चात प्रतिमाह 03 प्रतिशत की दर से पेनल्टी लगाई जाएगी एवं प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहन तत्काल सीज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के बकाया कर वाहन स्वामी भी अपने वाहनों का कर जमा करवा कर प्रवर्तन की गंभीर कार्यवाही से बचें।
बालोतरा में अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा परिवहन कार्यालय
ram


