अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं का इंतेज़ार खत्म हो सकता है। बीजेपी के ऐलान के बाद आठ मार्च को दिल्ली की महिलाओं को 2500 रूपए देने की तैयारी रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने कर ली है।माना जा रहा है कि इस बड़े चुनावी वादे को दिल्ली सरकार महिला दिवस पर पूरा कर सकती है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में महिला सम्मान निधि की घोषणा हो सकती है। गौरतलब है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए बीजेपी ने घोषणा की थी कि उन्हें हर महीने 2500 रूपए दिए जाएंगे। इसका ऐलान चुनावी सभा में द्वारका से खुद नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने कहा था कि महिला सम्मान निधि की पहली किश्त दिल्ली की महिलाओं को आठ मार्च को जारी होगी। महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आने शुरू हो जाएंगे।

आज दिल्ली की महिलाओं को मिल सकती है महिला सम्मान निधि की पहली किश्त
ram