रोम में आयोजित समारोह में तीन लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद

ram

विश्व में शांति, इंसाफ और प्यार को फैलाने का काम करने वाले कैथोलिक चर्च के शीर्ष पोप फ्रांसिस के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। कैथोलिक रीति रिवाज से पोप का अंतिम संस्कार इटली के रोम में किया जाएगा। पोप का लंबी बीमारी के बाद 88 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।पोप फ्रांसिस के निधन के बाद वेटिकन ने पुष्टि की कि उनके अंतिम संस्कार में 150 से अधिक प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेंगे। इसमें 54 राष्ट्राध्यक्ष और 12 शासक शामिल होंगे। पोप को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों श्रद्धालु भी मौजूद रहेंगे। पोप प्रांसिस को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए 250,000 से अधिक लोग बीते तीन दिनों में आए है। इसमें आम जनता, चर्च और राजनीतिक नेता भी शामिल है जिन्होंने पोप के सार्वजनिक दर्शन किए। शुक्रवार को सार्वजनिक दर्शन की प्रक्रिया खत्म हो गई है।
अब सेंट पीटर्स स्क्वायर में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोप के ताबूत को सील कर वेटिकन की दीवारों में उन्हें बेसिलिका में दफनाया जाएगा। – पोप फ्रांसिस के ताबूत को सांता मार्टा चैपल में रखा गया था जो पोप का निवास है। इस ताबूत को सार्वजनिक दर्शन के लिए सेंट पीटर बेसिलिका में 23 अप्रैल को ले जाया गया था। – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली समेत कई वैश्विक नेता और गणमान्य पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम पहुंचे है। – पोप के अंतिम संस्कार से पहले वेटिकन ने बताया कि 164 प्रतिनिधिमंडल इसमें पहुंचे है जिसमें 54 राष्ट्राध्यक्ष और 12 शासक शामिल हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी अंतिम संस्कार में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *