अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भीषण ठंड पड़ने के पूर्वानुमान के कारण कैपिटल रोटुंडा में बंद जगह पर पद की शपथ लेंगे। पिछले 40 वर्षों में यह पहली बार होगा कि कोई राष्ट्रपति कैपिटल सीढ़ियों पर शपथ नहीं लेगा। हर बार शपथ ग्रहण समारोह के समय प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थिति में एक विकल्प के तौर पर रोटुंडा को तैयार रखा जाता है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए संसद की संयुक्त समिति ट्रंप से चर्चा करने के बाद अंतिम फैसला लेगी। शपथ लेने के दौरान मां द्वारा दी गई बाइबल का इस्तेमाल करेंगे
ट्रंप शपथ लेने के दौरान अपनी मां द्वारा दी गई बाइबल और लिंकन बाइबल का इस्तेमाल करेंगे। ट्रंप की मां ने 1955 में न्यूयॉर्क के जमैका में फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई के दौरान उन्हें बाइबल दी थी जिसके कवर के निचले हिस्से पर ट्रंप का नाम लिखा है। समिति ने बताया कि इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में लिंकन बाइबल का भी इस्तेमाल किया जाएगा। लिंकन बाइबल का पहली बार इस्तेमाल चार मार्च 1861 को 16वें राष्ट्रपति (अब्राहम लिंकन) के शपथ ग्रहण समारोह में किया गया था। उसके बाद से अब तक इसका इस्तेमाल केवल तीन बार किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने दोनों शपथ ग्रहण समारोह में जबकि ट्रंप ने 2017 में अपने प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में लिंकन बाइबल का इस्तेमाल कर चुके हैं। समिति ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जे डी वेंस अपनी नानी की पारिवारिक बाइबल का इस्तेमाल करेंगे।



