नई दिल्ली। भारत सरकार ने 2027 में जनगणना की घोषणा की है। यह प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें जातिगत जनगणना भी शामिल है। इसको लेकर ताजा अपडेट आया है। अधिकारियों ने सोमवार (07 जुलाई, 2025) को कहा कि आगामी जनगणना के दौरान नागरिक खुद गणना कर सकेंगे और इसके लिए खास वेब पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जो दोनों चरणों के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि देश की पहली डिजिटल जनगणना में गणना करने वाले एंड्रॉयड और एप्पल फोन पर मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए नागरिकों के आंकड़े इकट्ठे करेंगे। ऐसा देश में पहली बार होगा कि नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए खुद गणना करने का मौका मिलेगा। ये पोर्टल दोनों चरणों के लिए उपलब्ध होगा।
इस बार की जनगणना होगी खास, नागरिक खुद कर सकेंगे गणना; लॉन्च किया जाएगा वेब पोर्टल
ram