जिद्दी ब्लैकहेड्स को जड़ से मिटाएंगे ये असरदार ब्यूटी टिप्स, बिना दर्द के पाएं नेचुरल ग्लो

ram

नई दिल्ली। ब्लैकहेड्स अधिकतर नाक, माथे और ठुड्डी पर नजर आते हैं। ब्लैकहेड्स को कील भी कहा जाता है। नाक पर ब्लैकहेड्स नजर आते हैं, तो स्किन दानेदान और खुरदरी दिखने लगती है। बता दें कि ब्लैकहेड्स तब नजर आते हैं, जब डेड स्किन सेल्स और ऑयल त्वचा के छिद्रों में जम जाते हैं और स्किन की सतह पर आ जाते हैं। इससे त्वचा पर ब्लैकहेड्स दिखना शुरू हो जाते हैं। अगर इनको किसी टूल से निकाला जाए, तो इसमें दर्द भी होता है और ब्लैकहेड्स दोबारा उतनी ही तेजी से निकल आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ब्लैकहेड्स को हटाने के कुछ रामबाण तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नाक के ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय
बेकिंग सोडा
ब्लैकहेड्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 10 मिनट लगाए रखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए मलें। फिर धोकर इसको हटा लें। बेकिंग सोडा का यह मिश्रण नाक पर जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स को कम करता है।

अंडे की सफेदी
अंडे की सफेदी एक अच्छे पील ऑफ मास्क के रूप में काम करता है। नाक पर अंडे के सफेद हिस्से को लगाएं और इस पर टिशू पेपर की पतली लेयर अप्लाई करें। फिर 10 से 15 मिनट बाद नाक से टिशू को हटा लें। अंडे की सफेदी और टिशू से ब्लैकहेड्स चिपककर हट जाएगी।

चीनी और नमक का स्क्रब लगाएं
ब्लैकहेड्स को आसानी से रिमूव करने के लिए एक कटोरी में शहद और चीनी या फिर नमक में तेल मिलाकर स्किन पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे नाम पर नजर आने वाले ब्लैकहेड्स पर अप्लाई करें। इस स्क्रब से स्किन एक्सफोलिएट होती है और ब्लैकहेड्स आसानी से रिमूव हो जाते हैं।

ओट्स से करें क्लेंज
सप्ताह में 2 से 3 बार त्वचा को क्लेंज किया जाए, तो नाक पर जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स हटते हैं। त्वचा तो क्लेंज करने के लिए किसी अच्छे क्लेंजर या फिर ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स को पीसकर इसमें डालें और फिर इस पेस्ट को फेस पर मलकर हल्के से मलें और फेसवॉश कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *