प्लेन में हुआ बड़ा धमाका, लगी भयंकर आग, मची चीख-पुकार, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

ram

एक बार फिर नेपाल में हुए भीषण प्लेन हादसे ने पूरी दुनिया की निगाहें काठमांडू पर टिका दी हैं। एक बार फिर एक और विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 19 लोग सवार थे जो नेपाल के ही एक एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। तस्वीरें देखकर साफ समझ आ रहा है कि ये हादसा कितना भीषण था। सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं। बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में ये विमान क्रैश हुआ है। प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। हादसा किन कारणों की वजह से हुआ अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सबको हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है। क्रैश हुआ ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इसने त्रिभुवन एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी। प्लेन ने उड़ान क्या भरी थोड़ी ही देर बाद एक भीषण हादसा हो गया। तकरीबन 11 बजे ये प्लेन क्रैश हो गया। 15 शव बरामद कर लिए गए हैं। विमान में सौर्य एयरलाइंस के 19 कर्मचारी सवार थे।
जानकारी के मुताबिक ये प्लेन शौर्य एयरलाइन का था। काठमांडू पोस्ट की माने तो पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। रेसक्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। हादसे में जानमाल के नुकसान से जुड़ी फिलहाल तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन घटनास्थल से आई तस्वीरों में धुएं का गुूबार उठता साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लग रहा है कि ये हादसा बेहद भीषण था। समाचार पोर्टल ख़बरहब ने बताया कि सौर्या एयरलाइंस के हवाई जहाज में आग लग गई थी और धूएँ का भारी गुबार निकल रहा था। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। सौर्य एयरलाइंस की उड़ान हिमालयी गणराज्य के एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र पोखरा के रास्ते में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *