मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त कर रही राज्य सरकार, राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस‘ का होगा आयोजन

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन पर कार्य करते हुए राज्य सरकार युवाओं को सशक्त कर प्रदेश के भविष्य को सुदृढ़ करने एवं ‘विकसित राजस्थान-2047‘ के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों के तहत मंगलवार (17 मार्च) को ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा युवाओं को समर्पित 485 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित होेने वाले कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की संस्थाओं आरसीएटी/आरकेसीएल/आरएसएलडीसी से एआई कोर्स, वेब डिजाइनिंग जैसी विधाओं में प्रशिक्षित 9 हजार 432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार 403 स्टार्टअप्स को वायबिलिटी गैप का 1 हजार 145 लाख रुपये का फंड वितरित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्रथम लाभार्थी को चेक भी सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा युवाओ पर आधारित लघु फिल्म ‘युवाओं का उत्थान‘ का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *