भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय जिजाऊ ब्रिगेड का दूसरा महाधिवेशन दुबई में आयोजित

ram

दुबई (यूएई) में 25 जनवरी को आंतरराष्ट्रीय जिजाऊ ब्रिगेड का दूसरा महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता देशमुख, विभिन्न देशों के पदाधिकारी और राष्ट्रीय अध्यक्षों के सहयोग से किया जा रहा है।1992 में मराठा सेवा संघ द्वारा राष्ट्रमाता जिजाऊ के आदर्शों से प्रेरित होकर शिव एड. पुरुषोत्तम खेडेकर ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अमरावती में जिजाऊ ब्रिगेड की स्थापना की थी। जिजाऊ ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और उन्नति के लिए प्रोत्साहित करना और मार्गदर्शन करना है।

ब्रिगेड ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आज 14 देशों में जिजाऊ ब्रिगेड की शाखाएं स्थापित हो चुकी हैं। इसका पहला अंतरराष्ट्रीय महाधिवेशन 24 नवंबर 2022 को थाईलैंड के पटाया में एड. पुरुषोत्तम खेडेकर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। अब दूसरा महाधिवेशन दुबई में आयोजित हो रहा है।जिजाऊ ब्रिगेड न केवल बच्चों की शिक्षा पर जोर देती है, बल्कि भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए भी अग्रसर है। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और आत्मसम्मान के पाठ पढ़ाने वाली यह ब्रिगेड नारी शक्ति का प्रतीक बनकर समाज को नई दिशा दे रही है।आंतरराष्ट्रीय जिजाऊ ब्रिगेड की संस्थापक अध्यक्ष प्रा. मयुरा देशमुख ने कहा कि यह अधिवेशन महिलाओं को प्रेरित करेगा और समाज के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारी महिलाओं से इस महाधिवेशन में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *