माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं परीक्षा का परिणाम कल,24 को, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दोपहर 1 बजे करेंगे जारी

ram

जयपुर! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कल 24 मार्च 2026 मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मदन दिलावर अपराहन 1:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे! शिक्षा मंत्री कल ही कक्षा पांचवी तथा आठवीं बोर्ड के परिणाम भी जारी करेंगे! इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से पहले मार्च माह में ही नतीजा घोषित कर बोर्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है! यह पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड का सेकेंडरी परीक्षा परिणाम मार्च माह में जारी किया जाएगा! उल्लेखनीय है कि सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा- 2026 में लगभग 10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे! परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *