नव मनोनीत भाजपा कानोड मंडल अध्यक्ष ने की विधायक व सांसद से भेंट, जताया आभार

ram

भींडर। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने गुरुवार को चार मंडलों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों की घोषणा की जिसमें कानोड मंडल के नवीन अध्यक्ष पर हरेंद्र सिंह राव व प्रतिनिधि पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे अनूप माली का मनोनयन हुआ।
भाजपा मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी ने बताया कि भाजपा देहात जिले के अध्यक्ष द्वारा देहात जिला संगठन का अधिकारिक पत्र जारी कर कानोड भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हरेंद्र सिंह राव व मंडल प्रतिनिधि पर अनूप माली की घोषणा की। घोषणा के बाद कानोड भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष के घर पहुँच दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा बधाई दी। सोशल मीडिया, दूरभाष तथा व्यक्तिगत संपर्क कर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर रात तक बधाई व शुभकामनाएं दी।
मंडल महामन्त्री जोशी ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः नव मनोनीत अध्यक्ष व प्रतिनिधि के नेतृत्व में पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा,मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी, पवन व्यास, एडवोकेट दीपक शर्मा,कुलदीप सिंह राव सहित सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने विधायक व सांसद से भेंट कर जताया आभार।
जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम विधायक निवास डबोक पहुंचकर विधायक उदय लाल डांगी से नव मनोनीत अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने की भेंट, नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने विधायक से आशीर्वाद लिया तथा उनका आभार जताया। विधायक से भेंट कर अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कीर की चौकी पर सांसद सी. पी.जोशी से मिलकर आशीर्वाद लिया व उन्हें भी धन्यवाद देते हुए जताया आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *