अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ram

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था भूमंडलीय पर्यावरण संरक्षण एवं मानव विकास संस्थान ने सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोईयों की पंचोली में वृक्षारोपण किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष सेवानिवृत्त पुलिस उपअधीक्षक मदन सिंह रावल, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह रावल, स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य देशपाल सिंह शेखावत समेत विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष मदन सिंह रावल ने बताया कि रावल के अनुसार संस्थान ने स्थापना से अब तक जिले में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विविध कार्य करवाएं है। संस्था अरावली क्षेत्र की वन विहीन पहाड़ियों पर वृक्षारोपण के माध्यम से पुनः हरियाली स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *