जमवारामगढ़। जमवारामगढ़ व आंधी क्षेत्र में दीपावली व गोवर्धन पूजा का पावन पर्व बडी ही धूमधाम से मनाया गया। दीपावली व गोवर्धन पूजन कर जहाँ नवविवाहिता व बच्चों ने बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि दीपावली पूजन दो दिन तक किया गया। सनातन धर्म एवं संस्कृति के अनुसार 31 अक्टूबर को ही दीपावली का पावन पर्व मनाया गया। कुछेक लोगों ने एक नवंबर को भी दीपावली मनाई। मंगलम सिटी में एम डी श्री श्यामा टेलिकॉम एवं भामाशाह विष्णु खंडेलवाल ने सपरिवार धूमधाम से मनाई दीपावली। इस बार दीपावली का पर्व अपेक्षाकृत फीका रहा। पहले दीपावली से एक सप्ताह पूर्व ही पटाखों ओर मिठाईयों की दुकानें सज जाया करती थी, लेकिन अबकी बार दीपावली से महज एक दिन पूर्व ही दुकाने सजाई गई। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसादी वितरण
किया गया।
इस अवसर पर लाली दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति रामफूल गुर्जर, लाली सरपंच अभिलाषा वेदप्रकाश पारीक, भामाशाह विष्णु खंडेलवाल (पालडी कलां) पंचायत समिति सदस्य शांति देवी सैनी (बूज), कृष्ण शर्मा खतेहपुरा, वार्ड पंच कांता देवी सैनी, तुलसीदास चिंतामणि, पंचायत समिति सदस्य पांचूराम वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम सैनी, नेहा कंसट्रक्शन मुकेश जेफ, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक मीणा खरड, खरकडा सरपंच सुनिता कुमावत, राशन डीलर प्रहलाद सैनी, थली सरपंच किशोरी देवी मीणा, बालाजी ई- मित्र संचालक लालाराम सैनी (बूज), भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन चावंडिया, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ जयपुर जिला देहात अधयक्ष प्रीतम शर्मा, डांगरवाडा सरपंच अटल बिहारी गुप्ता, जिला परिषद सदस्य धोली देवी गुर्जर, उप सरपंच जमवारामगढ़ राकेश कुमार वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश नोनपुरा व गिरिराज शर्मा नयाबास सहित अनेक गणमान्य लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को दीपावली व गोवर्धन की शुभकामनाएं दी है।



