भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री एवं कार्य समिति सदस्य सरोज प्रजापत का निधन पार्टी परिवार के लिए बड़ी क्षति:— मदन राठौड़

ram

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज प्रजापत के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। राठौड़ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरोज प्रजापत एक समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन पार्टी परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, नाहर सिंह जोधा, डॉ ज्योति​ मिर्धा, सरिता गैना, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल एवं मिथिलेश गौतम, प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ सहित समस्त भाजपा पदाधिकारियों ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *