देश का विदेशी मुद्रा भंडार 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर पर

ram

नई दिल्‍ली। विदेशी मुद्रा भंडार में तीन हफ्ते की बढ़त के बाद गिरावट दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को आंकड़े जारी करके बताया कि 19 सितंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.69 अरब डॉलर बढ़कर 702.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान मुद्रा भंडार का अहम घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 86.4 अरब डॉलर घटकर 586.15 अरब डॉलर रह गईं। हालांकि, देश का स्वर्ण भंडार 36 करोड़ डॉलर बढ़कर 92.77 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के अनुसार इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.87 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत की आरक्षित भंडार 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया। देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले सितंबर, 2024 के अंत में बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 704.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *