खतरनाक मोड़ पर खड़ा है देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाना होगा: Bhagwant Mann

ram

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को दावा किया कि भारत इस समय एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है और इस लोकसभा चुनाव में लड़ाई देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सत्ता के नशे में अंधे हो गए हैं। उन्होंने कहा, “उन्हें इस बात का आभास नहीं है कि यह देश किसी की निजी संपत्ति नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों का है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने इस देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।”

हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए प्रचार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर उनकी पार्टी को तोड़ सकते हैं या उनके बैंक खाते फ्रीज करके उन्हें चुप करा सकते हैं।

मान ने कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र पंडूरी में एक जनसभा को संबोधित किया और गुहला, पिहोवा और रादौर में रोड शो में भी भाग लिया। उन्होंने जोर देकर कहा, लोकतंत्र और संविधान खतरे में है और हमें इसे बचाना है।

मान ने कहा, देश एक ऐसे मोड़ पर है जहां यह या तो तानाशाही की ओर बढ़ेगा या लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता होंगे जो लोगों की इच्छाओं के अनुसार काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *