जर्मनी में भयानक हमला, मचा मौत का तांडव

ram

क्रिसमस से पहले जर्मनी में बड़ा हमला हुआ है। संदिग्ध ने भीड़ को कार से कुचल दिया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी सऊदी अरब मूल का बताया जा रहा है। 2006 से ये डॉक्टर जर्मनी में रह रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये कोई हमला था, साजिश थी या हादसा हुआ था। पुलिस की तफ्तीश इस मामले को लेकर तेज हो गई है। पुलिस ने कहा कि व्यापक जांच करते समय बाजार बंद कर दिया गया था।
प्राधिकारियों ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया है। घटना शाम करीब सात बजे हुई जिसके बाद कार चालक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के वक्त बाजार में काफी भीड़ थी। प्रकाशित तस्वीर में संदिग्ध को पुलिस सड़क के बीचों-बीच गिरफ़्तार करते दिखाई दे रही है। अधिकारियों ने बताया इस घटना में एक वयस्क और एक बच्चे की मौत हो गई वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध है और इसने क्रिसमस के जश्न के बीच लोगों के दिलों में गहरा दुख और भय की भावना भर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *