
सवाई माधोपुर। राजस्थान तीरंदाजी संघ द्वारा चाणक्य होटल सवाई माधोपुर में जिला तीरंदाजी संघ की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें राजस्थान तीरंदाजी संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर एवं पर्यवेक्षक के रूप में नटवर सिंह जिला खेल अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में रहीश खान के सानिध्य में जिला तीरंदाजी संघ की साधारण सभा की बैठक चाणक्य होटल में आयोजित की गई जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक नटवर सिंह द्वारा उपस्थित जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय तीरंदाजी संघों की सर्वसम्मति से सुनीता कवर को जिला अध्यक्ष एवं महावीर सिंह गुर्जर को कोषाध्यक्ष एवं प्यार सिंह गुर्जर को जिला सचिव चुना गया तथा टेक्निकल अध्यक्ष के पद पर तेज सिंह जाट को चुना गया साधारण सभा द्वारा सभी पदों पर निर्विवाद चुनाव सर्व समिति से कराए गए चुनाव के समय ब्लॉक तीरंदाजी सघो के सचिव अध्यक्ष तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे राजेश गुर्जर,शिवराम गुर्जर ,हरभजन गुर्जर, विमल सिंह देवनारायण राम अवतार खुशीराम हेमराज गुर्जर वकील आदि सदस्य मौजूद रहे