वर्ष 2023 में तपेदिक की घटनाओं की दर 17.7 प्रतिशत घटकर 195 प्रति लाख रह गई: नड्डा

ram

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि भारत में तपेदिक की घटनाओं की दर 2015 में प्रति एक लाख की आबादी पर 237 से 17.7 प्रतिशत घटकर 2023 में 195 रोगी प्रति लाख रह गई है। नड्डा ने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि तपेदिक से होने वाली मौतें 2015 में प्रति एक लाख की आबादी पर 28 से 21.4 प्रतिशत घटकर 2023 में 22 रह गयी है। भारत सरकार ने 2025 तक तपेदिक को खत्म करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (2017-2025) लागू की है, जो संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 2030 से पांच साल पहले है। मंत्रालय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) लागू करता है। मंत्री ने कहा, ‘‘एनटीईपी ने भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *