बजट से कोसो दूर अस्सी, तापसी पन्नू ने फिल्म देखने के लिए फैंस से की गुजारिश

ram

मुंबई। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समाज की कुरीतियों पर तीखा प्रहार करती हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में चारों खाने चित्त हो जाती हैं। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का भी यही हाल है, जिसका अपना बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है, हालांकि इसी बीच फिल्म समाज के जिस संवेदनशील मुद्दे को दिखाती है, वो दर्शकों के मन पर छाप छोड़ रहा है। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सिनेमा को ‘थप्पड़’ और ‘पिंक’ जैसी फिल्में दी हैं। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही हैं। फिल्मों ने न सिर्फ अच्छा कलेक्शन किया, बल्कि समाज को संदेश देने में भी कामयाब रही। अब ‘अस्सी’ द्वारा अच्छा कलेक्शन न करने और अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों पर अभिनेत्री ने खुलकर बात की है। उनका कहना है कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी कहानियां एक मैसेज लेकर आती हैं। कुछ के किरदारों की तारीफ की जाती है और कुछ के लिए थैंक्यू नोट आते हैं कि इस फिल्म को करने के लिए धन्यवाद।
तापसी का कहना है कि 6 साल पहले भी ‘थप्पड़’ नाम की फिल्म की थी और अब उसी निर्देशक के साथ दूसरी फिल्म ‘अस्सी’ की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिल रहे रिस्पांस पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि लोगों ने फिल्म को व्यक्तिगत तौर पर लिया और आर्टिकल से लेकर वीडियो में सिर्फ और सिर्फ समाज को बदलने वाली बातें की गई। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा, “आप भी फिल्म जरूर देखें, हो सकता है कि यह फिल्म आपसे भी कुछ बातें करें। हम उम्मीद करते हैं कि अगला हफ्ता फिल्म के लिए बेहतरीन हो।”
अभिनेत्री ने फैंस से फिल्म को देखने की गुजारिश की है और साथ में रिव्यू भी मांगा है। उनका कहना है कि फिल्म चाहे जैसी भी हो लेकिन इसके बारे में लिखें जरूर। बता दें कि लगभग 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पहले हफ्ते लगभग 7 करोड़ के आस-पास की कमाई की है। अभी फिल्म अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा भी कमा नहीं पाई है। शायद यही वजह है कि वे फैंस से फिल्म देखने की अपील कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *