सूरतगढ़: गंगानगर जिला प्रभारी मंत्री ने सूरतगढ़ में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर, अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए

ram

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं गंगानगर जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को सूरतगढ़ के वार्ड 29 में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जन समस्याओं के निराकरण और सरकारी योजनाओं में प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करने के लिए राज्यभर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर लगा रही है। इन शिविरों से आमजन को बहुत राहत मिल रही है। आमजन ने नगरपालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिला प्रभारी मंत्री को अवगत करवाया। शिविर में समस्या समाधान होने से वर्षों बाद सिटी पुलिस थाना को जमीन का मालिकाना हक मिला। जिला प्रभारी मंत्री ने एसएचओ को को सिटी थाने का पट्टा सौंपा। शिविर में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अतिरिक्त जिला कलक्टर शरणपाल सिंह मान, विधायक डूंगरराम गेदर, उपखंड अधिकारी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *