राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सर्दी में स्वेटर और जूते के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि फिलहाल शिक्षा विभाग स्टूडेंट्स को फ्री स्कूल ड्रेस ही देगा। लेकिन अगर हमारे पास पर्याप्त सीएसआर फंड आएगा। तब स्टूडेंट्स को स्वेटर और जूते भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की बदहाली के लिए पूर्व सरकार को जिम्मेदार ठहराया। CSR फंड आने पर ही मिलेंगे फ्री स्वेटर और जूते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा स्टूडेंट्स को फ्री स्वेटर और जूते (शूज) देने की घोषणा नहीं की गई है। बल्कि, शिक्षा विभाग द्वारा जो यूनिफॉर्म स्टूडेंट्स को दी जाती है। उसके साथ हम सीएसआर एक्टिविटी के तहत स्वेटर और जूते (शूज) स्टूडेंट्स को देने की कोशिश करेंगे। दिलावर ने कहा कि अगर CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) हमें पर्याप्त उपलब्ध हो जाएगा। जो सभी कंपनियों को अपनी आमदनी में से निश्चित 2 प्रतिशत पैसा सामाजिक सरोकारों में लगाना पड़ता है।
ऐसे में पर्याप्त राशि आने पर ही हम सब स्टूडेंट्स को स्वेटर जूते उपलब्ध करा पाएंगे। कांग्रेस ने स्टूडेंट्स के साथ निकली दुश्मनी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार ने काफी पाप किए हैं। जहां बिल्डिंग नहीं थी, वहां उन्होंने स्कूल खोल दिए। जहां इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने वाले नहीं थे। वहां उन्होंने इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोर्ड लगा दिया। यह कांग्रेस ने राजस्थान के स्टूडेंट के साथ सबसे बड़ी शत्रुता की है। जहां बिल्डिंग नहीं थी, टीचर नहीं थे। फिर भी उस स्कूल को इंग्लिश मीडियम बना दिया। पूर्व कांग्रेस सरकार ने हिंदी मीडियम स्कूलों से आधे टीचर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भेज दिए। जिससे ना हिंदी मीडियम स्कूल वाले स्टूडेंट्स पढ़ पाए और ना ही इंग्लिश मीडियम स्कूल वाले स्टूडेंट्स की पढ़ाई हो पाई। जिससे राजस्थान के स्टूडेंट्स का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सीधे शब्दों में कहूं तो कांग्रेस ने राजस्थान के स्टूडेंट से दुश्मनी निकालने का काम किया है। कांग्रेस स्टूडेंट्स को पढ़ने नहीं देना चाहती थी। उनसे स्टूडेंट की पढ़ाई अच्छी नहीं जा रही थी। बल्कि, पूर्व सरकार स्टूडेंट्स की पढ़ाई को डिस्टर्ब करने का काम कर रही थी। राजस्थान में अब कभी अकबर महान नहीं होगा शिक्षा मंत्री मदन तलवार ने कहा कि राजस्थान में अब कभी भी अकबर को महान नहीं पढ़ाया जाएगा। क्यों कि अकबर लुटेरा, आक्रांता और बलात्कारी था। इसलिए ऐसे लोगों को महान कहना अच्छा नहीं है। जिन्होंने भी अकबर को अब तक महान स्वीकार किया। या फिर किताबों में महान लिखा है। उन लोगों की महाराणा प्रताप, राजस्थान और देश के प्रति श्रद्धा नहीं थी।