श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

ram

श्रीलंकाई अधिकारियों ने कथित तौर पर द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके ट्रॉलर जब्त कर लिये हैं। नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान हुईं। इसमें कहा गया है, “श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली दो भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया और देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से शिकार कर रहे 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।”

बयान में कहा गया है कि नौसेना विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चलाती रहती है, तथा स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर इन गतिविधियों के प्रभाव को ध्यान में रखती है।नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को ईरानतिवु द्वीप लाया गया, जहां उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए किलिनोच्ची के सहायक मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया जाएगा। पिछले सप्ताह इसी तरह की एक घटना में श्रीलंकाई अधिकारियों ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था और एक नौका जब्त कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *