पंचायत समिति पाली में विशेष अटल जन सेवा शिविर का हुआ आयोजन

ram

पाली। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में पंचायत समिति पाली में गुरूवार को विशेष अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पाली उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत ने बताया कि शिविर में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान समस्त आमजन से परिवाद प्राप्त किए गए एवं राज्य एवं केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र भरवाए गए। आयोजित विशेष अटल जन सेवा शिविर के दौरान कुल 14 परिवाद शिविर स्थल पर प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर निस्तारण करवाया गया। साथ ही संपर्क पोर्टल पर प्राप्त होने वाले कुल 73 प्रकरणों का शिविर के दौरान गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया गया। इस दौरान शिविर में प्रधान पंचायत समिति पाली मोहिनी देवी, जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त उपखंड स्तरीय विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *