सुमेरपुर। रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट सुमेरपुर पहुंचे जहां पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी जाट के थाने पहुंचने पर डीएसपी भूपेंद्र सिंह एवं थानाधिकारी भारत सिंह ने अगुवाई की। वही पुलिस जवानों ने उन्हें थाना परिसर में
गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने थाने के कंप्यूटर कक्ष,एचएम कार्यालय,हथियार माल खाना,माल खाना,पुरुष हवालात,महिला हवालात व पुलिस थाने के मेस का निरीक्षण किया। हथियार माल खाने में पुराने पड़ी फाइलों के निस्तारण के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई का भी अवलोकन किया। इस दौरान थाने के विभिन्न मामलों के बारे में डीएसपी भूपेंद्र सिंह और थानाधिकारी भारत सिंह से जानकारी ली। हथियार मालखाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर लैग गार्ड,सुरक्षा कवच व हैलमेट पड़े देखे,जिस पर उन्होंने सभी जवानों से जानकारी जुटाई। इस दौरान थाने में पुलिस के द्वारा महिनों से जब्त पड़े वाहनों की भी जानकारी ली। वहीं थाने में साफ सफाई के साथ स्वच्छ वातावरण को देखा। वही एसपी चुनाराम जाट ने क्राइम के बारे में जानकारी ली और अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्सने आवश्यक दिशा निर्देश दए।
इस दौरान गांवों के क्राइम से निपटने की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं थाने के मुख्य द्वार पर बने स्वागत कक्ष में बैठने वाली पुलिसकर्मी से वार्ता की। तथा थाने में होने वाली प्रतिदिन प्रतिक्रिया के बारे में एवं थाने में जनसुनवाई का फीड बैक भी लिया। मौजूद पुलिस कर्मियों को एसपी जाट ने बताया कि थाने में आने वाली सभी परिवादियों से सालीनता से उनकी समस्या सुनकर उनका सही समाधान करने की बात कही। वहीं अधीनस्थ कर्मचारियों को कानून व्यवस्था के टिप्स बताएं।
एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि सुमेरपुर थाने का विशेष तौर से निरीक्षण किया। सीओ एवं थानाधिकारी सुमेरपुर की उपस्थिति में वार्षिक निरीक्षण किया गया। जाट ने कहां की विशेष तौर पर सुमेरपुर में संपत्ति जैसे विवाद के बारे में चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। माल खाने का डिस्पोजल एवं पेंडिंग मामलों पर बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।