बोफोर्स मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता गौरव भाटिया ने मांग की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को क्वात्रोची परिवार के साथ अपने संबंधों का पूरा खुलासा करने तक अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, जब तक कि वे क्वात्रोची परिवार के साथ अपने संबंधों का पूरा खुलासा नहीं कर देते। देश के नागरिकों के लिए वे कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि 1984-1988 के बीच इटली में भारत के राजदूत ने बयान दिया है कि (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी मुख्य सूत्रधार थे, और उनके (व्यापारी) ओटावियो क्वात्रोची के साथ बहुत करीबी संबंध थे। तत्कालीन CAG ने कहा कि प्रतिस्पर्धी तोपों के मूल्यांकन में गंभीर खामियां थीं।
उन्होंने शुरूआत में कहा कि आज की ये प्रेसवार्ता कांग्रेस में भ्रष्टाचार है, दलाली है और गांधी परिवार केवल कमीशनखोरी करता है, ये जगजाहिर है। लेकिन इसके साथ जो तथ्य सामने आए हैं, उससे ये कहना भी गलत नहीं होगा कि नकली गांधी परिवार देश के साथ गद्दारी भी करता है, ये नागरिकों के साथ गद्दारी करता है।गौरव भाटिया ने कहा कि एक लेखक हैं चित्रा सुब्रमण्यम जी, उनकी एक किताब आई है और इस किताब में जो तथ्य सामने आए हैं वो बेहद ही चिंताजनक हैं। ये तथ्य पुनः उजागर करते हैं कि चाहे वो राजीव गांधी हों या सोनिया गांधी, ये दलाली भी करेंगे और देश के साथ गद्दारी भी करते हैं। उन्होंने कहा कि बोफोर्स की दलाली, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के दामन पर एक ऐसा दाग है जो कभी नहीं मिटेगा। लेकिन जो तथ्य अब सामने आए हैं, उससे राष्ट्र सुरक्षा को लेकर कुछ सवाल हम उठाना चाहते हैं।



