ब्लैक ड्रेस में सोनम कपूर का जलवा, इवेंट से शेयर की खास झलकियां

ram

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों दूसरी बार मां बनने को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन गर्भावस्था में भी अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से कोई समझौता नहीं कर रही हैं। वे लगातार इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं और अपनी फैशनेबल स्टाइल से सभी का ध्यान खींच रही हैं। अभिनेत्री हाल ही में एक आयोजन में शामिल हुईं। इसकी कुछ झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। अभिनेत्री ने अपने फैशन को बरकरार रखते हुए ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं, इसको और आकर्षित बनाते हुए अभिनेत्री ने ड्रेस के साथ ब्लैक कलर का जैकेट पहना हुआ है। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, “एक ऐसी शाम, जहां शब्द सोच-समझकर चुने गए, खामोशियों को सांस लेने की जगह मिली और बातचीत दिखावा नहीं, बल्कि खोज जैसी लगी। क्लब में किरण देसाई की मेजबानी करते हुए मुझे फिर एहसास हुआ कि साहित्य में आज भी हमें थाम लेने, धीरे चलने और चुपचाप हमारे साथ रह जाने की ताकत है।” फैंस को सोनम का पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री के फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भले ही सोनम की फिल्में काफी समय से नहीं आ रही हैं, लेकिन वे फैशन शो में अक्सर जाती रहती हैं, और इन दिनों भी वे कई कार्यक्रमों में गई थीं, जहां अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थी। सोनम को 2023 में फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। क्राइम थ्रिलर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इसमें अभिनेत्री ने एक अंधी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके साथ ही, अभिनेत्री जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा। यह फिल्म अनुजा चौहान के एक उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *