– स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा सावन महोउत्सव समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
सोजत। सावन का महीना केवल पर्व नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से न केवल आपसी मेल-जोल बढ़ता है, बल्कि परंपराएं भी जीवंत रहती हैं उक्त उद्गार पार्षद सुनीता सोनी ने स्थानीय शंकर बाग में स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा सावन महोउत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किए। सावन महोत्सव के तहत महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण खेल डांस म्यूजिकल चेयर्स फैशन शो सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। साथ ही आकर्षक ड्रेस में सजी महिलाओं ने विभिन्न मारवाड़ी गीत पर डांस भी किया जिसमें ग्रुप डांस से लेकर सोलो डांस भी किए गए। कार्यक्रम का सरस संचालन करते हुए भाजपा मंडल सोजत उपाध्यक्ष पूर्णिमा सोनी ने सावन महोत्सव में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर पार्षद सुनीता सोनी, आशा कड़ेल, धीरज सोनी, चंद्रकांता सोनी, लीला अडानिया, स्वेता सोनी, मुस्कान सोनी, भावना सोनी, हेमा सोनी, ज्योति सोनी, अनीता सोनी, स्वाति सोनी, प्रवीणा सोनी, दुर्गा सोनी, तरुणा सोनी, गुड़िया सोनी, मीनाक्षी सोनी, सरस्वती सोनी, रीटा सोनी, हेमलता सोनी, यशोदा सोनी, सरोज सोनी, कृष्णा सोनी, ममता सोनी, मुक्ता सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

सोजत : सावन का महीना केवल पर्व नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक : सोनी
ram


