सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में मौसमी बीमारियों ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शहर में मौसमी बिमारियों का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अस्पताल में मरीजों की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिल रही है।कस्बे में डेंगू, मलेरिया और बुखार उल्टी दस्त जैसी बीमारियां लोगों को अपना निशाना बना रही हैं वहीं मौसमी बिमारियों की चपेट में आने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। मानसून को लेकर मौसमी बिमारियों का सिलसिला भी शुरु हो चुका है। कस्बे में मौसमी बिमारियों ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिए है रोज बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जहां मरीजों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिल रही है। बताया गया है कि डाक्टर चेनाराम चौधरी व डाक्टर योगी को सप्ताह में तीन दिन सोजत रोड चिकित्सालय में लगाया गया है यहां इनसे इलाज करा रहे मरिजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोजत : मेहंदी नगरी सोजत में मौसमी बीमारियों ने पकड़ी रफ्तार, अस्पताल में मरीजों की लग रही लम्बी कतारें
ram


