सोजत। आधार कार्ड सीडिंग व अपडेट के लिए पंचायत समिति परिसर में स्थित आधार केंद्र पर भारी भीड़ जुटी हुई है। जिसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। महिलाओं ने बताया कि यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है बच्चों की पढ़ाई भी खराब हो रही है। उपस्थित व्यक्ति ने बताया कि सवेरे छ सात बजे से लोग आना शुरू हो जाते हैं और अपना नम्बर लगाते हैं जबकि आधार केंद्र नौ बजे खुलता है। बताया गया कि शहर में चार ई-मित्र पर आधार का कार्य होता है बाकि दो तकनीकी कारणों से बंद बताएं गये है।
भीड़ जुटने का कारण- 1 सितंबर 2025 से लागु नई व्यवस्था के तहत अब राशन कार्ड के सभी सदस्यों की आधार सीडीग अनिवार्य है। एक भी सदस्य की आधार सीडीग बाकी होने पर पुरे राशन कार्ड को राशन नही प्राप्त होगा। राशन कार्ड में 6 वर्ष से अधिक एवं 70 वर्ष से कम आयु के सभी सदस्यों की EKYC अनिवार्य है। इस आयु के एक भी सदस्य की EKYC बाकी होने पर पुरे राशन कार्ड को राशन नही प्राप्त होगा। राशन कार्ड में 6 वर्ष से कम एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को EKYC में छुट प्रदान की गयी है परन्तु आधार सीडीग सभी के लिये अनिवार्य है। EKYC होने के बाद पोर्टल अपडेट होने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। लाभार्थियों को EKYC होने के बाद राशन प्राप्त करने हेतु 10 से 15 दिन का इन्तजार करना होगा। EKYC राशन डीलर से व सीडीग किसी भी ई-मित्र से करवाई जा सकती हैं। कुछ लोग आधार अपडेट व नाम पता उम्र में सुधार करवाने के लिए भी जुटे हुए थे। यह आधार केंद्र पर ही होता है। आपको बता दें कि आधार कार्ड, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी की गई 12 अंकों की एक अनूठी पहचान संख्या है। यह भारत के निवासियों की पहचान और पते का प्रमाण है, जिसमें जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक डेटा जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन शामिल होते हैं। आधार कार्ड का उपयोग विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं तक पहुँचने, सब्सिडी प्राप्त करने और वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता है।

सोजत : आधार कार्ड सीडीग व अपडेट के लिए उमड़ी भीड़, बच्चे और महिलाएं हो रही परेशान
ram