सोजत। मेहंदी नगरी सोजत इन दिनों रोडवेज परिवहन सेवाओं की कमी से जूझ रहा है। बिलाड़ा रूट पर बसों की बहुत कमी है ऐसे में क्षेत्रवासियों को निजी वाहनों व टेक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में यहां सभी रूट पर रोडवेज बसों का संचालन होता था। साथ ही सोजत से बिलाड़ा, पीपाड़, मेड़ता के लिए हर आधा घंटा एक घंटा में रोडवेज बस आती थी। जो वर्तमान में रोडवेज बसों की कमी के चलते अब कई घंटे के बीच आ रही है। जिससे रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इधर, सोजत से रोडवेज बस सेवाओं की कमी के चलते यात्रियों को निजी बस या वाहन सेवा में सफर करना पड़ रहा है। जो काफी मंहगा साबित हो रहा है। रोडवेज बस आते ही यात्री चढ़ने के लिए मशक्कत करते दिखाई देते हैं। वहीं उतरने वाले को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, निजी बस संचालक भी मजबूरी का फायदा उठाते हुए यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे है। ग्रामीणों एवं यात्रियों ने पाली, सोजत से संचालित बंद पड़ी रोडवेज बस सेवाओं को शुरू करने साथ ही ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में पूर्व की भांति ग्रामीण बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

सोजत : बिलाड़ा रूट : रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, उठी मांग
ram