भारतीय सैनिकों की कुशलता एवं विजयी की कामना के लिए किया श्री हनुमान चालीसा का पाठ

ram

निम्बाहेड़ा। देश के गौरव वीर जवानों की सुरक्षा, साहस व विजयी की कामना को लेकर भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा द्वारा मोती बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने मंदिर में दर्शन कर देश में शांति एवं सुख समृद्धि की कामना की।
शनिवार देर सायं आरती के पश्चात नगरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, डॉ. जे.एम. जैन, ललितप्रकाश शारदा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष विमल कोठारी, पुष्कर सोनी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, मंत्री दिलीप मोदी, भाजपा नेता विशाल सोनी, हरिहर राव मराठा, गुणवंत लाल शर्मा, निवर्तमान पार्षद जगदीश माली, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, अनिल बोड़ाना, कैलाश सेन, प्रमोद वैष्णव, नरेश आमेटा, शंभु सिंह पंवार, सोनू आकाश पारख, दीपक अग्रवाल, हितेश जोशी, दीपक चेचानी, अंतरिक्ष साहू, भरत शर्मा, भानु झंवर सहित सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष लक्की आहूजा, बंशीलाल जीवनानी, बिल्लू अग्रवाल, विमल जेतावत, सुरेश अग्रवाल, दीपक सोलंकी, अमन सेन, आलोक सोमानी, राजेन्द्र सोनी, अनिल वैष्णव, राजेन्द्र जाट, दिनेश धींग सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष तथा नन्हे बालक बालिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त कर प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *