शाहपुरा : शाहपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी व एडवोकेट अखिल व्यास का जन्मदिन

ram

-पशुपतिनाथ गोशाला में किया गया सेवा कार्य, गायों को खिलाया गया चारा
शाहपुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एडवोकेट अखिल व्यास का जन्मदिन शाहपुरा में सेवा एवं संकल्प के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शाहपुरा स्थित पशुपतिनाथ गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया और सेवा कार्य कर जन्मदिवस को जनसेवा से जोड़ा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और गोसेवा की।इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शाहपुरा नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा, शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण कुमार गाडरी, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सुवालका, हनुमान वैष्णव, आनंद तिवारी, पुष्पेंद्र बडगुर्जर, कैलाश फार्मदा, जयंत जीनगर, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, ओम सेन, पार्षद इशाक खान, महावीर शर्मा, इकबाल मोहम्मद, सरपंच भगवत सिंह, सुनील पराशर, पुष्पेंद्र सिंह, अजय मेहता, नाथू कोली, अमन पुंडरीक, ज्ञान रैगर, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, पन्नालाल खारोल, रफीक देशवाली, भेरू जाट, कालू धोबी, पारस, पप्पू जैन, बाबू सलावट, ओम गुर्जर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, राकेश पराशर, उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, अखिल व्यास, आदि। नेताओं ने राहुल गांधी की दीर्घायु और उनके नेतृत्व में देश में लोकतंत्र व सामाजिक न्याय की मजबूती की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *