नई दिल्ली। 22 जुलाई 2025 का दिन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (BSG) के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बन गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 16 उत्कृष्ट सदस्यों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर पुरस्कार प्रमाणपत्र प्रदान किए। यह समारोह 2015 के बाद पहली बार आयोजित किया गया, जिसने लगभग 7 साल से रुकी हुई इस सम्मान की परंपरा को पुनर्जीवित किया। ये पुरस्कार वर्ष 2018 से 2021 तक की अवधि के लिए उनके अद्वितीय समर्पण और सेवा के लिए दिए गए। समारोह की शुरुआत से पहले, पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं और पदाधिकारियों को राष्ट्रपति भवन प्रोटोकॉल के अनुसार गोदावरी हॉल में लाया गया। इसके बाद, एक औपचारिक बैठक महानदी हॉल में हुई, जिसमें राष्ट्रपति को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्कार्फ पहनाया गया और आंदोलन का संक्षिप्त परिचय दिया गया। पूर्वाह्न 11:10 बजे, राष्ट्रपति ने गोदावरी हॉल में प्रवेश किया, जहां उनका स्वागत सलामी के साथ किया गया। इसके बाद भावपूर्ण तरीके से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की प्रार्थना ‘दया कर दान भक्ति का’ प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
सेवा में ही मेवा है : राष्ट्रपति ने स्काउट्स एवं गाइड्स को किया सम्मानित, 7 साल बाद पुनर्जीवित हुई परंपरा
ram