धौलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक्शन प्लान की पालना में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव रेखा यादव द्वारा निर्माणाधीन कोर्ट कैंपस में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव ने उपस्थित मजदूरों को बताया कि 1 मई को विश्वभर में विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान 2025-26 के मुताबिक विश्व मजदूर दिवस का विषय अनौपचारिक कार्यबल को सशक्त बनाना चुनौतियां, अधिकार और प्रगति का मार्ग रखा गया है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 भी जारी है। जिसका उद्देश्य असंगठित कामगारों को विधिक सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार और प्रशासन के माध्यम से कामगारों का वर्ग अनुसार चिन्हिकरण कर उपलब्ध योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है। असंगठित मजदूर के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा शुरू की गई एक योजना है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों को कानूनी सहायता प्रदान करती है, ताकि वे अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकें और न्याय प्राप्त कर सकें। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को न्याय तक पहुंच प्राप्त होती है। वे अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकते हैं और शोषण से बच सकते है। ई-श्रम पोर्टल भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना है। इसका मुख्य उद्देश्य इन मजदूरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों तक पहुंच प्रदान करना है। ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट rlsa-gov-in तथा उनसे संपर्क करने के लिए टोल-फ्री नंबर 15100 और हेल्पलाइन नंबर 9928900900 पर भी संपर्क कर सकते है साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 8306002115 पर भी संपर्क कर सकते हैं साथ ही सचिव रेखा यादव ने बाल विवाह के बारे में भी जानकारी दी।

सचिव रेखा यादव ने विश्व मजदूर दिवस पर मजदूरों को बताए उनके अधिकार
ram


