नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से से सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। यूपीएससी की ओर से डेट्स की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ जारी कर दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 31 अगस्त 2025 तक किया जायेगा। जो भी अभ्यर्थी यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं वे अब एग्जाम की तैयारियों को तेज कर सकते हैं।
सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट्स यहां से करें चेक
यूपीएससी की ओर से सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 30 एवं 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। विषय के अनुसार शेड्यूल निम्नलिखित है-
22 अगस्त 2025: पेपर 1 (Essay) (केवल सुबह की शिफ्ट में)
23 अगस्त 2025: पहली शिफ्ट- पेपर 2 (General Studies-I), दूसरी शिफ्ट पेपर 3 (General Studies-II)
24 अगस्त 2025: पहली शिफ्ट- पेपर 4 (General Studies-III), दूसरी शिफ्ट पेपर 5 (General Studies-IV)
30 अगस्त 2025: पेपर A Indian Language (असमिया/ बंगाली/ बोडो/ डोगरी/ गुजराती/ हिन्दी/ कन्नड़/ कश्मीरी/ कोंकणी/ मैथिली/ मलयालम/ मणिपुरी मराठी/ नेपाली/ उड़िया/ पंजाबी/ संस्कृत/ संथाली (देवनागरी/ ओलचिकी लिपि)/ सिंधी (देवनागरी/ अरबी लिपि)/ तमिल/ तेलुगु/ उर्दू) (केवल सुबह की शिफ्ट में)
31 अगस्त 2025: पहली शिफ्ट- पेपर VI, Optional Subject-Paper-1
31 अगस्त 2025: दूसरी शिफ्ट- पेपर VII, Optional Subject-Paper-2