सोनीपत में 21816 वोटों से जीते सतपाल ब्रह्मचारी

ram

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के मोहनलाल बड़ौली को कड़ मुकाबले में 21816 से हरा दिया है। मोहनलाल बड़ौली करीब एक घंटा पहले हार मान कर काउंटिंग सेंटर से चले गए थे। चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार कांग्रेस को 548682 व भाजपा को 526866 वोट मिले हैं। हालांकि इनमें मामूली फेरबदल संभव है।

सोनीपत लोकसभा सीट पर विभिन्न पार्टियों की टिकट एवं निर्दलीय तौर पर 22 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह से ही यहां भाजपा के मोहन लाल बड़ौली व कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। इनेलो व जजपा के प्रत्याशी यहां कोई खास प्रभाव नहीं जता सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *