सरवाड़ : विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित

ram

सरवाड। भाजपा शहर मंडल सरवाड की बैठक मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक की अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी रायचंद बागड़ी के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में मंडल प्रभारी रायचंद बागड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा। मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक ने कहा कि अब नगरपालिका में पालिका अध्यक्ष भी भाजपा का हैं इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। कार्यकर्ताओं के काम समय पर पूरे होंगे। उन्होंने सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों में पूरी मेहनत से विकास कार्यों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में क्षेत्र में बिना राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक में जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, पूर्व चेयरमैन दुर्गालाल माली, महामंत्री कैलाश घारू, बंटी टाक, नंदकिशोर कोमल, सुखलाल प्रजापत, प्रवक्ता मुकुट बिहारी शर्मा, कोषाध्यक्ष इरफान मंसूरी, रेखा तापड़िया, पार्षद गणेश माली, इमरान आसाम, दीपक माली, छोटू भाटी, अलादीन राठौड़, कन्हैया लाल सैनी, प्रवीण भटनागर, मेहबूब राठौड़, वहिद अगवान, सद्दीक सिलावट, अहसान अंसारी, नवीन सोनी, हनुमान माली, यश लढ़ा, सूरज माली, नरेंद्र कंजर, घीसा लाल माली, नोरत माली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *